Ajay AryaAjay Arya 19-Jul-2025
(6107 View)

सीआईएसएफ ने वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान का किया शुभारंभ

सीआईएसएफ ने वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान का किया

भारत सरकार की खेलो भारत नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वर्ष 2024-25 के दौरान सीआईएसएफ के एथलीटों ने 159 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जो बल के इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक संख्या है। ये पदक अंतर्राष्ट्रीय. राष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन का परिणाम हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुए विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में सीआईएसएफ के एथलीटों ने रिकॉर्ड 66 पदक जीते हैं जिससे राष्ट्रीय पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि को मान्यता देने के लिए महानिदेशक सीआईएसएफ ने नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया। पहली बार एक पूर्ण पर्वतारोहण दल का भी गठन किया जा रहा है जो वर्ष 2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई अभियान शुरू करेगा।
बल ने अपना अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान भी शुरू किया है जिसके माध्यम से 433 होनहार खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जानी है जिनमें 229 महिलाएं शामिल होंगी। यह चयन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 को शुरू हुआ है और 29 जुलाई 2025 तक देश भर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगा। इसके माध्यम से लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, साइकिलिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कयाकिंग, रोइंग, वुशु, पेनकैक सिलाट जैसे खेलों में 13 नई टीमें बनाई जाएंगी। इस अभियान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के सभी कोनों से प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं।ओलंपिक पोडियम को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाशाली और होनहार खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन एथलीट के रूप में पहचाना जाएगा जो पोडियम स्तर पर पहुँच सकें। इन एथलीटों को विदेशों में प्रशिक्षण शिविरों के लिए प्रायोजित किया जायेगा। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel