देवली उपखण्ड में चांदली माताजी के यहां प्रजापति समाज द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष रामकरण प्रजापति ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर रहे वही विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर राधेश्याम प्रजापति भीलवाड़ा, सरपंच रूपनारायण प्रजापति मेहंदवास, टोंक जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष घासीलाल प्रजापत, बेरी पूर्व सरपंच उदयलाल प्रजापति, चांदली माताजी समिति अध्यक्ष रूपलाल गुर्जर आदि रहे। समाज के प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रातः वर वधु समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्य कलश, प्रधान कुंड, रथ,घोड़ी, मुख्य ध्वज की बोलिया लगाई गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जिसमें घोड़े बाजे ढोल के साथ वर वधु की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर को पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया गया। विधायक ने विभिन्न मांगों के समाधान का आवश्वासन दिया और माताजी के सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपये की घोषणा की। पाणिग्रहण संस्कार के बाद समारोह में समाज के लोगों ने नव दम्पतियों को विवाह बंधन में बंधने की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 45 जोड़े बंधे विवाह बंधन में










