देवली में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में योग अभ्यास किया।
प्रशिक्षण वर्ग में आठवे सत्र में प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की। प्रशिक्षण के नवम सत्र में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण पर विस्तार से चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने की। दशवें सत्र में पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने वैवारिक विषय पर विचार सांझा किया।सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने की। दशवें सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कंवर ने संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री शिवजीलाल चौधरी ने की। अंतिम सत्र में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने विचार परिवार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक पृष्ठभूमि व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दृढ़ करना है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जिला सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, सह वर्ग प्रमुख दीपक संगत, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, रामचंद्र गुर्जर, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीला मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दिव्यांश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, कमलेश यादव, राजकुमार मीणा, तरुण टिक्कीवाल, नीलिमा आमेरा एवं देवली मंडल से प्रमोद मंगल, उमा शंकर खुटेटा, नवल किशोर, आशीष पंचोली, सुमित गौतम, मुकेश मीना, कुलदीप सेन, प्रकाश चंदेल, नंद सिंह नीरज जैन, जितेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल, भारत सोलंकी, कुणाल साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान : कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण पर चर्चा की










