मध्यप्रदेश के रीवा में एक सड़क दुर्घटना में दिगम्बर जैन साध्वियां आर्यिका मां श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका मां उपशममति माताजी के आकस्मिक निधन पर सकल दिगंबर जैन समाज देवली ने शोक प्रकट करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार को ज्ञापन दिया जाएगा।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि दुर्घटना कारित वाहन चालकों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। समस्त समाजबंधु 25 मई को प्रातः 10.30 बजे महावीर दिगंबर जैन मंदिर से इकट्ठे होकर एसडीएम कार्यालय पहुचेंगे।
माताजी की दुर्घटना में मृत्यु पर वाहन चालक पर कार्यवाही की मांग, जैन समाज कल देगा ज्ञापन










