Ajay AryaAjay Arya 09-Jun-2026
(264 View)

राशन डीलर एसोसिएशन चुनाव : मदन गुर्जर अध्यक्ष एवं प्रेमचंद जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित

राशन डीलर एसोसिएशन चुनाव : मदन गुर्जर अध्यक्ष एवं प्रेमचंद जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित

देवली उपखंड की राशन डीलर एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को नेवरबाग बालाजी के यहां संपन्न हुए, जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
एसोसिएशन से जुड़े भरतसिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष भगवान शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला चुनाव प्रभारी राधेश्याम सेन, शिवप्रसाद शर्मा, रामकिशन शर्मा के सानिध्य में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मदन गुर्जर खवासपुरा को अध्यक्ष एवं प्रेमचंद जैन थांवला को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में उपखंड क्षेत्र के कई राशन डीलर उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel