देवली पुलिस ने 7 माह पूर्व पनवाड़ मोड पर एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से 15 गोवंश अवैध रूप से भरे हुए बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि 10 नवंबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान पनवाड़ मोड़ स्थित एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में गोवंश भरे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 15 गोवंश अवैध रूप से भरे हुए बरामद किए। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध राजस्थान गोवंशीय पशु अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने परिवहन विभाग से जब्तशुदा कंटेनर की जानकारी प्राप्त की तथा कंटेनर स्वामी आरोपी सहबास अहमद पुत्र कुर्शीद अहमद निवासी घासौली थाना किशनगढ़बास (अलवर) को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी सहबास से पूछताछ के दौरान सहआरोपी आसिफ पुत्र इदरीश निवासी हीरवाड़ी बमाठेली थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (हरियाणा) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने गोवंश के अवैध एवं क्रूरतापूर्ण परिवहन में संलिप्त दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गौ तस्करी प्रकरण में 7 माह से फरार एक ओर आरोपी गिरफ्तार










