Ajay AryaAjay Arya 18-Apr-2024
(6686 View)

रंगोली, मेहंदी एवं बैंड बाजे के साथ रैली निकालकर  दिया अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश                                                                                         

रंगोली, मेहंदी एवं बैंड बाजे के साथ रैली निकालकर  दिया अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश                  

देवली उपखंड के दूनी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला प्रवेक्षक संतरा मेघवंशी के नेतृत्व में विशाल रंगोली बनाई तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के मेहंदी लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु संदेश दिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में मतदाता जागरूकता के लिए बैंड बाजे के साथ रैली निकाली। विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रेम लाल मीना एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने भाग लिया। 
राउमावि थांवला की प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि सतरंगी लोकतंत्र सप्ताह के अंतर्गत ग्राम के सभी मोहल्लों में बैंड वादन कर मतदाताओ को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel