Ajay AryaAjay Arya 09-May-2024
(5594 View)

350 शिक्षको ने शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ग्रहण की सदस्यता

350 शिक्षको ने शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ग्रहण की सदस्यता

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली की ओर से प्रदेश संगठन के नेतृत्व में महा सदस्यता अभियान के तहत अबकी बार ढाई लाख पार के उद्देश्य के साथ देवली ब्लॉक में 7 मई से सदस्यता अभियान की शुरुआत नव नियुक्त शिक्षकों से की गई तथा अब तक 350 शिक्षकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की हैं। अभियान का प्रथम चरण 15 मई तक चलेगा। 
उप शाखा देवली के मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने बताया की पूरे देवली ब्लॉक को अलग अलग टीमों में बांटकर जिनमें सुरेंद्र कुमार नामा, द्वारका प्रसाद मेघवंशी, हंसराज कुम्हार, राम लक्ष्मण शर्मा, भँवर लाल वैष्णव,  भगत सिंह मीना,  प्रदीप बिड़ला,  महावीर माहेश्वरी, प्रदीप प्रजापत आदि ने देवली ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को संघ की सदस्यता करवाई। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संघ हैं जो शिक्षक और विद्यार्थियों के हित मे सदैव तत्पर रहता है साथ ही साथ राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान देकर बालकों में राष्ट्र प्रेम और उत्तम चरित्र के निर्माण हेतु शिक्षकों को निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन हेतू प्रेरित करता है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel