Ajay AryaAjay Arya 10-May-2024
(4803 View)

परशुराम जंयती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

परशुराम जंयती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

देवली में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई गई। 
इस अवसर पर शहर में वाहन रैली के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शहर में भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम सर्किल पर इकट्ठा हुए। जहां से विशाल वाहन रैली व भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के परशुराम सर्किल से प्रारंभ हुई जो एजेंसी एरिया, पेट्रोल पंप चौराहा,मुख्य बाजार,बस स्टैंड, छतरी चौराहा, पटवा बाजार, जहाजपुर चुंगी नाका,गौरव पथ  होते हुए वापस परशुराम सर्किल पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वाहन रैली का नगरपालिका मंडल, व्यापार महासंघ एवं भाजपा मंडल समेत शहर के लोगों ने भी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान भी करवाया। परशुराम जंयती पर आयोजित वाहन रैली में सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel