आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर में माहेश्वरी महिला मंडल देवली की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नए सत्र के कार्यकारिणी का चयन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष मंजू तोतला और सचिव ललिता झंवर ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए वंदना तोषनीवाल को सर्वसहमति से चुना गया। सचिव रेखा नवल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष महिमा मालू और संगठन मंत्री के पद पर सोनिया जाजू का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर सुमन मालपानी और मधु महेश्वरी, सह सचिव पद पर रेखा मालपानी और नीतू सोमानी, परामर्शदाता के रूप में अनीता लाठी व सुधा मालपानी, संरक्षिका पुष्पा मूंदड़ा और रेखा शशि भूषण मूंदड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अभिलाषा झवर, निकिता काबरा, भावना महेश्वरी, सुनीता नुवाल, प्रीति बिरला, राजकुमारी काबरा, सपना नुवाल, कल्पना आगीवाल, नेहा लाठी, नंदिनी तोतला, राधा जेथलिया का चयन हुआ। कार्यकारिणी का चयन जिला अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा और पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता तुरकया की उपस्थिति में किया गया।
माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकारिणी गठित, वंदना तोषनीवाल अध्यक्ष मनोनित

