Ajay AryaAjay Arya 28-Jun-2025
(610 View)

कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण हेतु कार्यकर्ता बैठक 29 जून को, सांसद समेत कई नेता भाग लेंगे बैठक में

कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण हेतु कार्यकर्ता बैठक 29 जून को, सांसद समेत कई नेता भाग लेंगे बैठक

देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण हेतु कार्यकर्ता बैठक 29 जून को 4:30 बजे कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवली पर आयोजित की जाएगी।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि बैठक में टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा, जिला प्रभारी एवं आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर, जिला अध्यक्ष हरि भाई बेरवा, कस्तूरचंद मीणा आदि सम्मिलित होंगे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडल व इकाई अध्यक्ष, वर्तमान और पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel