Ajay AryaAjay Arya 14-Nov-2026
(674 View)

नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को देवली नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण और देश के चौमुखी विकास में पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग और लोकतांत्रिक आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, नरेन्द्र गोयल, वेणी प्रसाद टाक, सत्यनारायण सरसडी, मुकेश गर्ग, बनवारी लाल बैरवा, सम्मी रंगरेज, रामनिवास मीणा, रमेश गोयल, महेंद्र बैरवा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel