भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ और जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अनुमति से देवली देहात अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में पनवाड़ से मनोनीत हुए मंत्री दुर्गा लाल रेगर, प्रवक्ता यतेद्र नामा, मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली, मंत्री बृजराज मीणा का गढ़ के बालाजी प्रांगण में कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा और माला पहना कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यकारिणी में ग्राम के कार्यकर्ताओं को शामिल करने से संगठन को मजबूती और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अनगिनत विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान मोदी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए किसानों के हित में, शिक्षा, स्वास्थ्य और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सुमित नामा, राजकुमार खटीक, प्रभु लाल माली, सीताराम माली, गणेश माली, अनु, सूरज मीणा, लक़्की नामा, कपिल जांगिड़, रमेश खाती, भाया नामा, नंदकिशोर माली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा देहात मंडल पदाधिकारियो का किया स्वागत

