देवली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर में अंबेडकर की शोभायात्रा निकालकर अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहे पर स्थित सर्किट हाउस से मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल तक शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा पर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, जनसेवा समिति एवं भाजपा समेत कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अंबेडकर सर्किल पर आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा को पूर्व विधायक रामनारायण मीणा, युवा नेता नरेश मीणा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड देवली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी और दिनेश सिंह नरुका ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित किए।
भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हैहय क्षत्रिय कलाल समाज संस्थान द्वारा अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई रैली का पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पिला कर सम्मान किया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए देवली चैनल के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DXGjTIXAWG6/?igsh=OGtqb3V3MWVvZzF2
https://www.facebook.com/share/v/1Dt5PxpK8u/
https://youtu.be/Zuh8HymsV6M?si=cvaFD5dYTF_oTO6V
https://youtu.be/MKzeT-xE9Zk?si=9Vo9H18ieV4UfftR
https://youtu.be/DQrfOEKHFgU?si=dtH8qhzSF8uoWkxB
अम्बेडकर जयंती पर देवली में निकला ऐतिहासिक जुलूस, पूरा शहर गूंज उठा जय भीम के नारों से










