पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत वर्चुअल संवाद का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि विशेष कर कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली राजस्थान की नारियों से संवाद किया गया जिससे बालिकाएं अभिप्रेरित हुई। मुख्यमंत्री के इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में छात्राओं के साथ विद्यालय स्टॉफ व अभिभावक उपस्थित रहे।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने वर्चुअल संवाद का लाइव प्रसारण देखा










