देवली के गौभक्तों कि एक बैठक छतरी चौराहा शिव मंदिर पर आयोजित की गई।
बैठक में गोमाता की सुरक्षा, सम्मान और सेवा हेतु चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल सोमवार को नगरवासियों द्वारा संकीर्तन करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में गोमाता सम्मान अभियान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कई दर्जन गौभक्त उपस्थित रहे।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित, गौसेवकों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया










