विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अन्तर्गत गुरुवार को बोयडा गणेश जी मंदिर परिसर देवली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने विश्व पर्यावरण दिवस, हरियालों राजस्थान, वंदे गंगा, प्रभात फेरी एवं पौधारोपण पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। मंदिर विकास समिति अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने मंदिर परिसर व बनास नदी की साफ-सफाई व शुद्धता हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उपखण्ड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीना द्वारा "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत होने वाले आयोजन 5 जून से 20 जून तक में सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प व प्लास्टिक मुक्ति हेतु शपथ दिलवाई गई। बनास नदी किनारे साफ-सफाई, दीप प्रज्जवलन एवं पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी देवली योगेन्द्र सिंह शेखावत के द्वारा समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व पधारे हुए अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार विरेन्द्र सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी पंचायत समिति रानू इंकिया, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सुरेश कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण व प्लास्टिक मुक्ति की शपथ ली

