Ajay AryaAjay Arya 05-Jun-2025
(704 View)

जिन रिफ्लेक्सोलॉजी : स्वस्थ जीवन कैसे जिएं विषय पर सेमिनार आयोजित

जिन रिफ्लेक्सोलॉजी : स्वस्थ जीवन कैसे जिएं विषय पर सेमिनार आयोजित

बीमारी का इलाज करने से बेहतर है कि बीमारी हमारे जीवन में आए ही नहीं, इसी उद्देश्य के साथ श्री पार्श्वनाथ धर्मशाला देवली में जिन रिफ्लेक्सोलॉजी का सेमिनार आयोजित किया गया।
समाजसेवी महावीर कुमार जैन ने बताया कि स्वस्थ जीवन कैसे जिया जाए? इस विषय पर प्रमुख वक्ता जि.रि. अनिल जैन, (जिन रिफ्लेक्सोलॉजी के अनुसंधानकर्ता) ने जीवन शैली के 21 महत्वपूर्ण घटकों पर पाॅवर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डाला, जिन्हें अपनाकर  प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकता है। इस पर वहाँ उपस्थित सभी ने स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का संकल्प लिया।  जिन रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट ऋषभ जैन ने अति आवश्यक स्थिति में दर्द से राहत प्राप्ति हेतु प्रतिबिम्ब केंद्रों की जानकारी प्रदान की। जिन रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट हर्षित जैन ने जिन रिफ्लेक्सोलॉजी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel