Ajay AryaAjay Arya 15-Jan-2026
(671 View)

विराट हिन्दू सम्मेलन 27 जनवरी को, मुनि पुनीत महाराज के प्रवचन होंगे

विराट हिन्दू सम्मेलन 27 जनवरी को, मुनि पुनीत महाराज के प्रवचन होंगे

देवली में हिन्दू संगठनों की बैठक में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई गई।
विश्व हिन्दू परिषद देवली के प्रखंड मंत्री विशाल कुमार राव ने बताया कि देवली प्रखंड की सुभाष बस्ती में 27 जनवरी को श्री श्री 108 मुनि पुनीत महाराज के सनातन धर्म पर आशिष वाचनो और उद्बोधन रखना निश्चित किया। विराट हिन्दू सम्मेलन को सुचारू रूप से मनाने के लिए सर्व समाज के  कार्यकारिणी गठित हुई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. अशोक मंडल (नगर उपाध्यक्ष) विहिप, उपाध्यक्ष गोविंद राव (नगर संयोजक) बजरंग दल, सचिव विवेक, राजू विश्वास (विहिप), कोषाध्यक्ष सीताराम गर्ग, कमल मेहता (बजरंग दल) को मनोनीत किया। बैठक में आरएसएस के स्वयंसेवक, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel