राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा देवली द्वारा 18 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कर्तव्य बोध दिवस अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन में आयोजित किया जाएगा।
उपशाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के निर्देशानुसार कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन टोंक जिले के प्रवासी कार्यकर्ता एवं अजमेर संभाग उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। जिला अध्यक्ष दिनेशचंद्र कुर्मी एवं जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव के निर्देशन में कार्यक्रम प्रदेश स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उपशाखा कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गौतम ने बताया कि कर्तव्य बोध पखवाड़ा स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षक समाज में स्वदेशी भाव, राष्ट्रबोध, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं शिक्षक धर्म के प्रति चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत पारीक (खंड संघ चालक देवली) तथा पर्यवेक्षक संगीता सिंह जिला महिला संगठन मंत्री रहेंगी।
शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) कल मनाएगा कर्तव्य बोध दिवस










