Ajay AryaAjay Arya 05-Feb-2026
(704 View)

8 वर्ष पुराने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार 

8 वर्ष पुराने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार 

देवली पुलिस ने 8 वर्ष पुराने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी अकरम निवासी खेड़लीकाजी (भरतपुर) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि 27 मार्च 2018 को पीड़ित शोभाराम प्रजापत निवासी टांकावास (अजमेर) द्वारा एजेंसी एरिया से अज्ञात चोरों द्वारा उसका एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी किए जाने का प्रकरण दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। उक्त वाहन गुलगांव टोल एवं सरवाड़ टोल से गुजरते हुए कैमरे में कैद हुआ। बाद में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर प्रकरण में दो आरोपी नंदलाल गुर्जर निवासी हासियावास (अजमेर) तथा निजाम खां निवासी अरडका (अजमेर) को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीसरा आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसे अब गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी से प्रकरण में शेष तथ्यों व अन्य संभावित व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel