Ajay AryaAjay Arya 03-Feb-2026
(655 View)

पंचायत आम चुनाव मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन किया, नाम संशोधन की अंतिम तिथि 7 फरवरी

पंचायत आम चुनाव मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन किया, नाम संशोधन की अंतिम तिथि 7 फरवरी

पंचायत आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत मतदाता सूची का प्रारुप प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूची विधानसभा की मतदाता सूची को विभक्त करके बनाई गई हैं। पंचातय चुनाव की मतदाता सूची में नाम संशोधन की अंतिम तिथि 7 फरवरी है।
उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि पंचायत समिति देवली के समस्त पात्र मतदाता प्रगणक से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में चैक कर सकते है। ऐसे मतदाता जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है वे अपना नाम जुडवाने हेतु अपने मतदान केन्द्र पर नियुक्त प्रगणक को निर्धारित प्रारूप 1 में आवेदन पत्र के साथ अपने दस्तावेज संलग्न कर आवेदन कर सकते है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने, संशोधन के लिए 7 फरवरी 2026 अंतिम तारीख तय की गई है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel