नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति टोंक की विगत अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विद्यार्थियों के लिए कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम समृद्धि सिंह, द्वितीय हिमांशु देथा, तृतीय तनीषा भारती रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम हर्षिता जैन, द्वितीय गुंजन मीणा, तृतीय धैर्य कुमार रहे। इस मौके पर संयोजिका दीप्ति गुप्ता ने मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्राचार्य ने विभिन्न मातृभाषाओं मैं कही गई कविताओं की सराहना की।
केवी में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कविता प्रतियोगिता आयोजित










