देवली से पनवाड़ ग्राम के मध्य सड़क पर बनाए गए ऊंचे ब्रेकर पर बाइक के पीछे बैठी एक महिला उछलकर गिर गई। इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है, जहां उनकी हालत गंभीर होने से जयपुर भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर घायल महिला के पिता भंवरलाल पुत्र मोतीलाल मीणा निवासी संग्रामपुरा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया कि 22 फरवरी की शाम 7:00 बजे उसका पुत्र आशाराम मीणा एवं पुत्री स्याणी मीणा मोटरसाइकिल द्वारा खाटरिया का झोपड़ा से देवली की तरफ आ रहे थे। तभी स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के सामने पहुंचते ही वहां सार्वजनिक विभाग द्वारा जरूरत से ज्यादा ऊंचे बनाए गए ब्रेकर पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उछल गई, इससे स्याणी मोटरसाइकिल से उछलकर दूर सिर के बल जा गिरी जिसके गंभीर चोटे आई है। रिपोर्ट में बताया की उक्त ब्रेकर का कोई साइन बोर्ड या चेतावनी बोर्ड भी आसपास नहीं लगाया गया था। पीड़ित ने बताया कि बाद में राहगीरों द्वारा सूचित किया गया और घायल पुत्री को राजकीय उपजिला चिकित्सालय लेकर गए जहां हालत गंभीर होने से जयपुर रैफर कर दिया, जिसका इलाज जयपुर आईसीयू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला गिर कर हुई घायल, हालत गम्भीर होने से जयपुर आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने पुलिस में करवाया मामला दर्ज










