Ajay AryaAjay Arya 22-Feb-2026
(225 View)

जाट समाज की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह समैत कई निर्णय लिए

जाट समाज की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह समैत कई निर्णय लिए

श्री जाट समाज विकास समिति देवली की बैठक रविवार को सिरोही ग्राम स्थित देहलवालजी मंदिर परिसर में जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान आगामी 11 मई को जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। समारोह में विगत दो वर्षों तथा वर्तमान वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों, साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह समारोहों में केवल 5 तोला सोना चढ़ाने की परंपरा को अपनाया जाए तथा मायरे में सहयोग गुप्त रूप से लिफाफे के माध्यम से किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण, आर्थिक संतुलन और सामाजिक समानता को प्रोत्साहित करेंगे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel