27 अप्रैल को यज्ञपुर (जहाजपुर) मे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रैली और ज्ञापन को भव्य और सफल बनाने के लिए गौभक्तों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रमानुसार प्रातः 10 बजे महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के नीचे के मैदान से रैली जगदीश पूरी महाराज व ईश्वर राम महाराज
के सानिध्य मे शुरू की जाएगी। यात्रा मे सनातन गौ आश्रय स्थल की टीम द्वारा विशेष झांकी सजाई जाएगी। हस्ताक्षर पत्रक को एक साथ इकट्ठा करके उन्हें एक लाल कपडे मे बाँध कर मोर पँख मे सजाकर गौ भक्त के सिर पर धारण करके उपखण्ड कार्यालय तक लाया जाएगा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान को भव्य और सफल बनाने के लिए गौभक्तों ने बैठक आयोजित कर रूपरेखा तय की










