Ajay AryaAjay Arya 24-Apr-2026
(105 View)

दीया तले अंधेरा : बीसलपुर बांध के नजदीक होने के बावजूद ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं

दीया तले अंधेरा : बीसलपुर बांध के नजदीक होने के बावजूद ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं

देवली उपखंड में राजमहल फिल्टर प्लांट की तन में बसे नेगड़िया ग्राम में विगत कई वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले डाली गईं पेयजल पाइपलाइन विभागीय उदासीनता व अनदेखी के कारण चालू  नहीं होने से ग्राम में पीने के पानी की समस्या लम्बे समय से बनी हुई है। बीसलपुर के नजदीक राजमहल फिल्टर प्लांट के नजदीक बसे होने के बाद भी नेगड़िया ग्राम में पेयजल नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर दराज भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की गांव की आधी आबादी में तो अभी तक घर घर नल कनेक्शन भी नहीं हुए है।  बीसलपुर के नजदीक होने के बावजूद पेयजल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel