Ajay AryaAjay Arya 01-Jul-2026
(149 View)

राजकीय विद्यालय में पेयजल संकट, 6 माह गुजर जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

राजकीय विद्यालय में पेयजल संकट, 6 माह गुजर जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

देवली उपखंड की ग्राम पंचायत डाबर कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले 6 माह से जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन में पानी नहीं आ रहा है, जिससे विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में एक कुआं स्थित है जिसमें पानी फ्लोराइड युक्त है जो पीने योग्य नहीं है। पेयजल संकट के कारण विद्यालय में टैंकर से पानी की सप्लाई करवाई जा रही है। एक टैंकर  दो दिन ही चलता है तथा पेयजल संकट के कारण विद्यालय में आर्थिक भार उत्पन्न हो रहा है। इस सम्बंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मीठे पानी के अभाव में विद्यालय का नामांकन कम हो रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान करवाकर पेयजल संकट से निजात दिलाए जाने की मांग की है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel