देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
नगरपालिका परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। विधायक के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया और सभी से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇










