Ajay AryaAjay Arya 01-Jul-2026
(364 View)

जलदाय मंत्री ने निभाया वादा : स्वीकृत पेयजल पाइप लाइन डलना हुई शुरू, कॉलोनीवासियों में दौड़ी खुशी की लहर

जलदाय मंत्री ने निभाया वादा : स्वीकृत पेयजल पाइप लाइन डलना हुई शुरू, कॉलोनीवासियों में दौड़ी खुशी

राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा उपचुनाव में देवली के समीप श्याम नगर के लिए पीने के पानी की पाइप लाइन डाले जाने की घोषणा पर बुधवार को कार्यवाही शुरू को जाने से कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा देवली उनियारा विधानसभा चुनाव में श्याम नगर कॉलोनीवासियों के पीने के पानी की उपलब्धता की घोषणा की गई  थी जो पूरी हो गई है।  इसके लिए 29.35 लाख वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। बुधवार को भाजपा देवली शहर मंडल एवं श्याम नगर कॉलोनीवासियों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर पाईप लाईन डालने के कार्य की पूजा अर्चना कर शुरुआत की। जिससे अब कॉलोनीवासियों को जल्द ही पीने के पानी के समस्या से निजात मिलेगी। भाजपा शहर मंडल एवं कॉलोनीवासियों ने जलदाय मंत्री, विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का आभार जताया है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री उमाशंकर खुटेटा, प्रमोद मंगल एवं कई कॉलोनीवासी उपस्थित थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel