देवली के आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बच्चों को उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया।
विद्यालय व्यवस्थापिका कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके संस्कार निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर शिशु वाटिका में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन हेतु स्थापित खिलौना कक्ष का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष अनीता पारीक ने बच्चों को विद्यालय, शिक्षा और अनुशासन से संबंधित प्रेरणादायक जानकारी दी। कार्य प्रभारी अनुराधा शर्मा ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। कार्यक्रम में समिति सदस्य श्वेता अग्रवाल और बबीता गोयल ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर पढ़ाई के स्तर का अवलोकन किया तथा शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की।
आदर्श विद्या मंदिर में नवसत्र के शुभारंभ पर बच्चों का किया स्वागत










