सहकारिता मंत्रालय गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान में राज्य स्तर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रगतिशील किसानों में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु टोंक जिले में देवली उपखंड की पोल्याडा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष कालीदेवी गुर्जर व व्यवस्थापक बद्रीलाल गुर्जर को सहकारिता राज्य मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस पहल से ग्रामीण स्तर पर सहकारिता आंदोलन और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ेगा।
प्रगतिशील किसानों को सहकारिता मंत्री ने किया सम्मानित










