देवली शहर एवं क्षेत्रवासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहा। बूंदी डिपो की ओर से गुरुवार को खाटू श्यामजी के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बस के चालक और परिचालक का स्वागत किया गया।
रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि चालक और परिचालक का माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया। इस बस के शुरू होने से देवली शहर और आसपास के यात्रियों को अब खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस सेवा के प्रति लोगों में उत्साह है और स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए बूंदी आगार घनश्याम गौड़ और रोडवेज निगम का आभार व्यक्त किया। बुकिंग प्रभारी ने बताया कि इस बस में पुरुष यात्रियों का किराया 280 रुपए तथा महिला यात्रियों के लिए किराया 150 रुपए निर्धारित किया गया है। बस सुबह 8:30 बजे बूंदी से कोटा के लिए रवाना होगी। इसके पश्चात कोटा से 9:50 बजे प्रस्थान कर 10:45 बजे बूंदी, 11:55 बजे देवली, 1:15 बजे टोंक, 3:30 बजे जयपुर और शाम 6 बजे खाटू श्याम जी पहुंचेगी। इसी तरह बस रात्रि 8 बजे खाटू श्याम जी से रवाना होगी, जो 10:30 बजे जयपुर, 1:15 बजे टोंक, 2:45 बजे देवली, 3:50 बजे बूंदी होते हुए सुबह 5 बजे कोटा पहुंचेगी।
देवली से खाटू श्याम जी सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, श्रदालुओं ने खुशी व्यक्त की










