Ajay AryaAjay Arya 06-Jul-2026
(229 View)

गहने एवं नगदी से भरा सूटकेस असली मालिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सम्मानित

गहने एवं नगदी से भरा सूटकेस असली मालिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल को एस

लाखों रुपए के गहने एवं नगदी से भरा सूटकेस असली मालिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब को टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि 23 जून की रात्रि में 112 मोबाइल वाहन से गश्त के दौरान हाईवे पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला था जिसके अंदर लाखों रुपए के गहने तथा नगदी रखी हुई थी। पुलिस वाहन में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब ने उसे सुरक्षित अभिरक्षा में रख लिया तथा बैग के वास्तविक मालिक का पता लगाने के प्रयास किए। इस दौरान आसपास स्थित होटल एवं ढाबों पर जानकारी एकत्रित की गई तथा 24 जून को ट्रॉली बैग के मालिक की पहचान अक्षय सोनी पुत्र नारायण सोनी निवासी बूंदी हाल परिचर्या अधिकारी एम्स नई दिल्ली के रूप में हुई। दूरभाष पर संपर्क कर वास्तविक मालिक को सूचना दी गई। बाद में 3 जुलाई को अक्षय सोनी देवली पुलिस थाने पर आए तथा समुचित पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनके समक्ष ट्रॉली बैग का लॉक खुलवाकर जांच की गई। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि बैग के अंदर 6 सोने की अंगूठियां तथा 1 नेकलेस एवं 10 हजार की नगदी समेत अन्य सामान सुरक्षित पाए गए। इस कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को कर्तव्यनिष्ट एवं जन सेवा का उत्कृष्ट प्रतिमान मानते हुए सम्मानित किया है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel