Ajay AryaAjay Arya 09-Jul-2026
(138 View)

माली समाज की बैठक आयोजित : संगठन सशक्तिकरण, लाइब्रेरी संचालन और समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा

माली समाज की बैठक आयोजित : संगठन सशक्तिकरण, लाइब्रेरी संचालन और समाजहित के मुद्दों पर की चर्चा

अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को देवली स्थित श्री बोरडा गणेशजी मंदिर में संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
जिला प्रवक्ता भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया। जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक ने सभी तहसील अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे आगामी सात दिनों के भीतर अपनी-अपनी तहसील की ग्राम इकाइयों का गठन कर नई कार्यकारिणी घोषित करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में प्रत्येक तहसील क्षेत्र में लाइब्रेरी संचालन, देवली नगर पालिका क्षेत्र के जयपुर चुंगी नाके का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल घोषित करवाने, पौधारोपण अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य, माली समाज नवयुवक मंडल के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel