Ajay AryaAjay Arya 11-Jul-2026
(165 View)

कावड़ यात्रा 11 अगस्त को, सर्व हिंदू समाज कार्यकर्ताओं ने तैयारियों पर की चर्चा

कावड़ यात्रा 11 अगस्त को, सर्व हिंदू समाज कार्यकर्ताओं ने तैयारियों पर की चर्चा

देवली में माँ दुर्गा सेवा समिति बंगाली कॉलोनी के तत्वाधान एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा सर्व हिंदू समाज के सौजन्य से 9 वीं कावड़ यात्रा 11 अगस्त को निकाली जाएगी। यह निर्णय शिव मंदिर छतरी चौराहे पर आयोजित बैठक में लिया गया। 
समिति के अशोक मंडल ने बताया कि 11 अगस्त मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे बंगाली कॉलोनी शिव मंदिर से कावड़ यात्री बस द्वारा बोरड़ा गणेश जी जाएंगे। वहां बनास नदी पर पूजा अर्चना कर कावड़ में जल भरकर बैंड बाजे के साथ शिव मंदिर बंगाली कॉलोनी पर आकर अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा गणेश मोड़ बगीची के बालाजी से छतरी चौराहा, बस स्टैंड होते हुए एसडीएम आवास के सामने से सीआईएसएफ मेन गेट, ममता चौराहे होते हुए शाम को 4:00 बजे बंगाली कॉलोनी पहुंचेगी, जहां पर पूजा-अर्चना करके शिवजी के जल अभिषेक किया जाएगा। उसके पश्चात सभी कावड़ यात्रियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। बैठक मे राजू सरकार, सत्यनारायण साहू, जितेंद्र चौधरी, राजू विश्वास, राज सिंह, मदन ग्वाला, गोविंद बारेठ, विनोद लोहार, विनोद तेजी, संतोष नौलखा, देव मेहरा, भूपेश कुमार, विजय, नोरत एवं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel