देवली में स्थित बीसलपुर परियोजना आवासीय कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया की कॉलोनी में सड़कें टूटी हुई है जिन पर बने गड्डों में आए दिन वाहन फंस जाते हैं तथा दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है। इसी प्रकार कॉलोनी में रोड लाइट का अभाव है तथा बंदरों का भी आतंक बना हुआ है जिससे कॉलोनीवासियों में भय व डर का माहौल है। कॉलोनी में पेयजल समस्या भी बनी हुई है, तीन दिन में एक बार नलों में पानी आने से कॉलोनीवासी परेशान है। ज्ञापन में मांग की है कि सभी समस्याओं से शीघ्र निजात दिलाई जाए। इस मौके पर मुकेश मीणा, रामचंद्र, बीना मीणा, महावीर मीणा, कोमल शर्मा, निर्मला, पूजा आदि मौजूद थे।
बीसलपुर कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग, नगरपालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन










