Ajay AryaAjay Arya 10-Jul-2026
(112 View)

जन सेवा समिति : आयुर्वेद चिकित्सा एंव परामर्श शिविर 11 जुलाई को

जन सेवा समिति : आयुर्वेद चिकित्सा एंव परामर्श शिविर 11 जुलाई को

जन सेवा समिति देवली एंव कृष्ण गोपाल आयुर्वेद औषधालय कालेड़ा के सयुंक्त तत्वावधान मे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एंव परामर्श शिविर 11 जुलाई शनिवार को राजस्थान पैंशनर भवन तहसील परिसर मे प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शिविर में ओषधि से ठीक होने वाली सभी बिमारियां के उपचार की व्यवस्था होगी। शिविर में श्वास, खांसी, मौसमी या पुराना नजला, जुकाम, चर्म रोग, अतिसार, संन्धिवात, जीर्ण ज्वर, शिल थूल, मुखपाक, अम्ल पित्त, उदर रोग, पांडु, पुरूष ग्रन्थि विकार, मधुमह, स्त्रियों के रोग, रक्तचाप आदि के रोगियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेद दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर संयोजन कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि औषधालय के अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel