पार्श्वनाथ जैन पाठशाला पटेल नगर में भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर के तत्वावधान में जनवरी में हुई परीक्षा के परिणाम, पारितोषिक व पाठशाला का रविवार को सांगानेर से आए प्रभारी शास्त्री प्रदीप द्वारा निरीक्षण कर पारितोषिक वितरित किए गए।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रमण संस्कृति बाल संस्कार के प्रथम भाग में प्रथम स्थान आसवी जैन व द्वितीय स्थान मनय जैन ने, द्वितीय भाग में प्रथम स्थान जिनिशा जैन व द्वितीय स्थान कल्प जैन ने प्राप्त किया। सिद्धान्त प्रवेशिका के प्रथम भाग के खण्ड अ में प्रथम स्थान वंश जैन व द्वितीय स्थान नविशा जैन ने, खण्ड ब में प्रथम स्थान भाविन जैन व द्वितीय स्थान दिव्यांश जैन ने तथा द्वितीय भाग के खण्ड अ में प्रथम स्थान आस्तिक जैन व द्वितीय स्थान रचित जैन ने प्राप्त किया। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में पटेल नगर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पारस बड़जात्या, महिला अध्यक्ष मैना बाकलीवाल व पाठशाला की संचालिका लता गंगवाल, चित्रा शाह, ममता जैन, टीना बाकलीवाल, ज्योति जैन आदि उपस्थित थे।
भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत










