देवली में नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की सोमवार को अंतिम तारीख होने से उपखंड कार्यालय में दिनभर प्रत्याशियों की भारी भीड़ नजर आई। वार्डों से बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। तय समय सीमा तक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। विधायक गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपखंड कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस खेमे में भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्डों से नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन के अंतिम दिन होने से सुबह से ही उपखंड कार्यालय में गहमा-गहमी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि देवली नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए चुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़, दाखिल किए नामांकन










