अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा के टोंक जिले के खंड देवली की साधारण सभा की बैठक 30 अगस्त रविवार को प्रातः 12:15 बजे से अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में आयोजित होगी।
खंड पालक दिनेश चंद्र कुर्मी ने बताया कि बैठक में टोंक खंड के प्रदेश, संभाग एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्य, खंड कार्यकारिणी के सदस्य, संकुल संयोजक, सह-संयोजक, वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ पूर्व दायित्ववान शिक्षक , प्रकोष्ठ के सदस्य अपेक्षित हैं। बैठक दो सत्रों में आयोजित होगी। इस दौरान खंड कार्यकारिणी का मनोनयन एवं विस्तार, हमारा विद्यालय हमारी प्रभावी प्रार्थना सभा अभियान, संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं आयामों के प्रभावी संचालन हेतु यथा प्रभावी प्रार्थना सभा, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ आदि के साथ शिक्षक संदेश पाक्षिक के तीन वर्ष के लिय सदस्य बनने पर चर्चा की जाएगी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक कल










