देवली से रविवार को जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी के लिये णमोकार मंडल के तत्वावधान में 151 यात्रियों का एक दल रवाना हुआ, जयपुर से ट्रेन द्वारा यह यात्रा संघ 31 अगस्त को सम्मेद शिखर जी पहुंचेगी।
णमोकार मंडल के ओमप्रकाश जैन ने बताया कि देवली में चातुर्मास कर रहे मुनि 108 वैराग्य सागर एवं मुनि 108 सुप्रभ सागर महाराज से संघ की सकुशल यात्रा का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की। यह संघ 5 दिन तक वही रहकर विधान एवं पर्वत की वंदना कर के 5 सितम्बर को वापस देवली के लिए प्रस्थान करेगा।
तीर्थराज सम्मेद शिखर जी के लिए 151 यात्रियों का दल हुआ रवाना










