अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सखी सहेली शाखा देवली द्वारा महिलाओं को अपने हुनर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मंच देने के उद्देश्य से तीसरा दिवाली स्पेशल लेडीज फैशन फेयर आयोजित किया जा रहा है।
यह तीन दिवसीय फैशन फेयर 21, 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित होगा। फेयर के माध्यम से महिलाओं को कम शुल्क में स्टॉल उपलब्ध कराकर अपने उत्पादों की मार्केटिंग, नए ग्राहकों से जुड़ने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। एक ही छत के नीचे साड़ियां, ज्वेलरी, पर्स, होम डेकोरेशन सहित महिलाओं की पसंद के अनेक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। खरीदारी के साथ लकी ड्रॉ एवं अन्य आकर्षण भी होंगे।
महिलाओं के हुनर और व्यवसाय को मिलेगा नया मंच, 21 अक्टूबर से लगेगा तीसरा फैशन फेयर










