Ajay AryaAjay Arya 29-Sep-2026
(197 View)

खाद्य सुरक्षा अभियान : खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दिए स्वच्छता के निर्देश

खाद्य सुरक्षा अभियान : खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दिए स्वच्छता के निर्देश

देवली में मंगलवार को कैफे एवं रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की गई। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित मेवाड़ी चाह का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार फादर कैफे पर चीज केक का सैंपल लिया एवं साफ-सफाई व स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता, भंडारण, लेबलिंग एवं अवधि की भी जांच की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री को ढककर एवं सुरक्षित तरीके से रखने तथा अवधि पार खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान मानकों की पालना नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel