विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय देवली में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उप जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि यह शिविर राजस्थान स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जिला स्वास्थ्य समिति टोंक द्वारा आयोजित होगा। शिविर का आयोजन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में किया जाएगा। चिकित्सालय प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
देवली उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल










