नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवीखेड़ा ने देवली गांव में माली समाज के मंदिर प्रांगण में डांडिया के कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है बच्चे अपराध की ओर बढ़ते जा रहे है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परम्पराओं के नाम पर नशा करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। आजकल स्मैक का नशा बढ़ता जा रहा है जो बहुत ही खतरनाक है। इसलिए नशा नहीं करते हुए इस पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका देवली की नवनिर्वाचित चेयरमैन कजोड़ी देवी, राजमहल की पूर्व सरपंच दुर्गा हंसराज मीणा, तनसुख बैरवा सहित युवा ओर महिलाओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।
देवली गांव में दिलाया नशामुक्ति का संकल्प










