नगरपालिका मण्डल देवली की नव निर्वाचित अध्यक्षा कजोडी देवी की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का आयोजन 23 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे नगरपालिका सभागार में किया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि उक्त बैठक में आगामी त्यौहारी सीजन को मध्यनजर रखते हुए अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव मण्डल के समक्ष रखे जायेंगे, जिनमें नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, दीपावली पर बाजार सजावट, अस्थाई अतिक्रमण, रामलीला, डाण्डिया महोत्सव, दशहरा पर्व पर नगरपालिका द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया जाएगा।
नवगठित नगरपालिका मण्डल की बैठक 23 को, त्यौहारी सीजन पर रहेगा फोकस










