भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी की बैठक तहसील अध्यक्ष तेज़ प्रकाश चौधरी के सानिध्य एवं जिला महामंत्री विनय सिंह ताखर की अध्यक्षता में देवली में आयोजित हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की कई समस्याओ का समाधान करवाने के बाबत जिले स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा। आज किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है। खाद, बीज बिजली, पानी, अकाल, मुआवजा, समर्थन मूल्य कई समस्याओ से किसान परेशान है। आजकल सुअर भी जगह जगह, फसलों को नष्ट कर रहे हैं। बैठक में तहसील प्रभारी भंवर चौधरी, रघुवीर सिंह, दुर्गा लाल गुर्जर, शिवराज चौधरी, पुष्कर जाट, इत्यादि प्रमुख किसान नेता उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ की बैठक में जिला स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया










