Ajay AryaAjay Arya 02-Dec-2023
(20239 View)

देवली में बार एसोसिएशन के चुनाव 8 दिसंबर को, नामांकन आज से शुरु

देवली में बार एसोसिएशन के चुनाव 8 दिसंबर को, नामांकन आज से शुरु

 

देवली में बार संघ के वार्षिक चुनाव के संबंध में साधारण सभा की बैठक आयोजित कर 8 दिसंबर को चुनाव करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। चुनाव कार्य संपादन करवाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता छीतर सिंह नाथावत और अरविंद कुमार दाधीच को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी छीतर सिंह ने बताया की बार संघ के चुनाव में आवेदन 2 दिसंबर सुबह 10 बजे से 5 दिसंबर सांय 4 बजे तक लिए जाएंगे तथा 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 तक नाम वापसी ली जा सकती है। तत्पश्चात सांय 5 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान होगा तत्पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
 

 


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel