इनरव्हील क्लब देवली द्वारा होटल में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए गुरुवर का सम्मान हमारा सौभाग्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए उपहार तथा स्नेहभोज के साथ खेलों का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके पुराने दिन याद दिलाना तथा उनके शिक्षा विभाग को दिए गई समय के लिए सम्मानित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रेखा मंगल को आमंत्रित किया गया। शिक्षकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में क्लब की वर्षा मंगल, भारती अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सोनु चौधरी, मीना सिंघल ज्योति मंगल, अनू शर्मा, अल्का अग्रवाल, आशा काटिया, जिया सुवालका, परिधि वीजय, सुनिता कुमारी, सुनीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, सुरभि जैन, शिला जैन आदि उपस्थित रहे।
इनरव्हील क्लब ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्कूली दिन याद दिलवाए











